कहते है इस मतलबी दुनिया में हमारी जगह
नहीं।
पर मैंने महसूस किया हर जगह ऐसा है
नहीं।।
मैंने पाया स्वर्ग, मेरे मां के चरणों
में।
पापा की आंखों में देखा ढेर सारा प्यार।।
जिस दुनिया में लडकियों को जीने का हक
नहीं दिया जाता।
उसी दुनिया में मम्मी-डैडी ने लुटिया
ढेरों प्यार हम पर।।
बेटा-बेटी में कभी ना फर्क करने वाले।
मेरे ‘’माता – पिता’’ ने हमें जन्नत
दिखाई।।
रहना चाहूंगी हमेशा उनके दिल में।
क्योंकि ये सही है ‘’माता–पिता’’ के चरणों में स्वर्ग
है।।
सफल हुआ जीवन मेरा, आपकी कोख से जन्म
लेकर
रहेगा हमेशा आभार आपका, ये जीवन पाकर।।
No comments:
Post a Comment